हिंदी

ब्राह्मण फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ली

ब्राह्मण समाज के हितार्थ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

कुरनूल, आंध्र प्रदेश, 24 मई l
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को शपथ ली तथा समाज जनों के हितों के संरक्षण का लिए संकल्प दोहराते हुए समर्पित भाव से कार्य करने का निर्णय लिया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप ज्योति केरला, महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी पंजाब, कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशवराव कोंडपल्ली आंध्र प्रदेश, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एन मालिनी कर्नाटक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन कुमार दिल्ली, सचिव प्रशासन उमाधर पाठक उत्तर प्रदेश आदि को चुनाव अधिकारी शेखर शुक्ला पंजाब ने शपथ दिलवाई। नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी की डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों का दौरा करने एवं सामाजिक, रचनात्मक, सृजनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने समाज जनों से संवाद व चर्चा करने का निर्णय किया गया l
बैठक में ब्राह्मण समाज के हितार्थ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने बताया कि बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करने, देवालयों को नियंत्रण से मुक्त करने, सभी राज्यों में ब्राह्मण वेलफेयर कॉरपोरेशन की स्थापना करने, ब्राह्मणों को एट्रोसिटी के दायरे में लेने तथा विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण समाज जनों की स्थानीय आवश्यकताओं एवं व्यवस्थाओं के अनुरूप राहतकारी कदम उठाने की मांग की गई। डॉ ज्योति ने कहा कि वर्तमान समय में कई मामलों में विभिन्न स्तरों पर गलत, तथ्यहीन, आधारहीन, भ्रामक, आपसी मतभेद बढ़ाने वाले मैसेज व सूचनाओं का प्रसारण होता है तथा गलत तरीके से संबोधन की भी समस्याए सामने आती है जिसे देखते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है l
इस दौरान निवर्तमान महामंत्री पंडित पदमप्रकाश शर्मा ने सोशल मीडिया पर आधारहीन, भ्रामक और गलत जानकारीया प्रसारित करने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस प्रयास करने बाबत केंद्र सरकार से आग्रह करने संगठन स्तर पर कार्रवाई करने का सुझाव किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आए दिन ब्राह्मण को लेकर गलत, आधारहीन और आरोपयुक्त सूचनाए प्रसारित की जाती है जिसके चलते आपसी विवाद व वैमनस्य बढ़ सकता है जिसे देखते हुए ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण आवश्यक हो गया है l
इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शेखर शुक्ला पंजाब, निवर्तमान महामंत्री पंडित पदमप्रकाश शर्मा उत्तराखंड, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा राजस्थान, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के संयोजक एस रघुरमैया आंध्र प्रदेश एवं जगनमोहन शर्मा तेलंगाना, राजन उन्नी तमिलनाडु, सुब्रमण्यम मोसाद तमिलनाडु, प्रभात मिश्रा उड़ीसा, सुभाष पराशर राजस्थान, लोकेंद्र शर्मा राजस्थान, संदीप शर्मा उत्तराखंड, कृष्णमोहन झा बिहार, रामअवतार राजस्थान, मणि एस तिरुवला केरला, संजीव शर्मा पंजाब, हरिचरण दास उड़ीसा , मयंक त्यागी दिल्ली , रेखा चतुर्वेदी महाराष्ट्र, श्रीमती पदमा तमिलनाडु, सत्यमूर्ति तेलंगाना, आर रामप्रसाद नरसिम्हन केरला, राजेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रांतो से आए एक सौ पचास से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने भाग लेकर विचार व्यक्त किए l इस दौरान हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम के समाज प्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए वाचन किया गया l सन्देश में बैठक के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं भेजी गई व बैठक में लिए जाने वाले हर निर्णय में अपनी सहमति व्यक्त करने की सूचना दी गई है।

Related posts

संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में परिंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ!

w3hosters@gmail.com

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षिक व्यवस्थाएं बेहतर बनाने ज्ञापन भेजा 

w3hosters@gmail.com

शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता, शिक्षकों को राहत

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment