हिंदी

स्वदेशी जागरण मंच, गांधीनगर विभाग मेंडॉ. महेशभाई पटेल संयोजक तथा श्रीमती प्रीतिबेन पंड्या को महिला प्रमुख होगी

गांधीनगर, 30 जून। स्वदेशी जागरण मंच, गुजरात प्रांत द्वारा प्रांत वर्ग के दौरान गांधीनगर विभाग एवं विभिन्न जिलों में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए दायित्वों की घोषणा की गई है। घोषित दायित्वों के अनुसार डॉ. महेशभाई पटेल को गांधीनगर विभाग का विभाग संयोजक तथा श्रीमती प्रीतिबेन पंड्या को विभाग महिला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
गांधीनगर जिले में डॉ. राकेशभाई पटेल को जिला पर्यावरण प्रमुख तथा श्रीमती हेमीबेन परमार को जिला समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। साबरकांठा जिले में श्रीमती अर्चनाबेन भट्ट को जिला महिला सह-प्रमुख एवं श्रीमती अमिताबेन मंडलिया को जिला महिला सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है। अरवल्ली जिले में श्रीमती हिरलबेन पटेल को जिला महिला सह-प्रमुख तथा ईडर जिले में श्रीमती पीनाबेन त्रिवेदी को जिला महिला प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया है। स्वदेशी जागरण मंच, गुजरात प्रांत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related posts

ब्राह्मण फेडरेशन की आगरा बैठक के संयोजक होंगे उमाधर पाठक, नई कार्यकारिणी को बधाईया

w3hosters@gmail.com

ब्लॉक समन्वयको की बैठक में नवभारत साक्षरता अभियान पर चर्चा 

w3hosters@gmail.com

ISO की बैठक में भाग लेने डॉ. अनंत शर्मा चीन जाएंगे

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment