हिंदी

ब्राह्मण फेडरेशन की आगरा बैठक के संयोजक होंगे उमाधर पाठक, नई कार्यकारिणी को बधाईया

हरिद्वार, 27 मई l
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की आगामी 4 और 5 जुलाई को आगरा में प्रस्तावित बैठक में संयोजक की जिम्मेदारी संगठन के सचिव प्रशासन उमाधर पाठक को दी गई है l फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति एवं महामंत्री यशपाल तिवारी ने बताया की हाल संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचन प्रक्रिया के बाद कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन आगरा में किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से फेडरेशन प्रतिनिधि, राज्य प्रतिनिधि व नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर शामिल होंगे l डॉ ज्योति एवं तिवारी के साथ निवर्तमान महामंत्री पदमप्रकाश शर्मा, निर्वाचित कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशवराव कोंडपल्ली, निर्वाचन के चुनाव अधिकारी रहे शेखर शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एन मालिनी सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने कुरनूल के आयोजन हेतु संयोजक एस रघुरमैया एवं जगनमोहन शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है l
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा ने फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर बधाई देते हुए कहा कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन देश के ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि संगठन है और ब्राह्मण समाज के हितों के लिए प्रयास करता रहा है। संगठन का नेतृत्व समाज के वरिष्ठ विद्वान और प्रतिष्ठित लोगों ने किया है और समाज के लिए समर्पित कार्य किया है l उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में बेहतर कार्य प्रगति का विश्वास जताया l
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ प्रदीप ज्योति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यशपाल तिवारी के महामंत्री एवं एडवोकेट केशवराव कोंडापल्ली के कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर रमाकांत मुले महाराष्ट्र एवं शैलेश जोशी गुजरात ने बधाई सन्देश भेजा है और अपने प्रदेश का समर्थन व्यक्त किया है l
संगठन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को वरिष्ठ पदाधिकारी शेखर शुक्ला पंजाब, निवर्तमान महामंत्री पंडित पदमप्रकाश शर्मा उत्तराखंड, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा राजस्थान, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के संयोजक एस रघुरमैया आंध्र प्रदेश एवं जगनमोहन शर्मा तेलंगाना, राजन उन्नी तमिलनाडु, सुब्रमण्यम मोसाद तमिलनाडु, प्रभात मिश्रा उड़ीसा, सुभाष पराशर राजस्थान, लोकेंद्र शर्मा राजस्थान, संदीप शर्मा उत्तराखंड, कृष्णमोहन झा बिहार, रामअवतार राजस्थान, मणि एस तिरुवला केरला, संजीव शर्मा पंजाब, हरिचरण दास उड़ीसा , मयंक त्यागी दिल्ली , रेखा चतुर्वेदी महाराष्ट्र, श्रीमती पदमा तमिलनाडु, सत्यमूर्ति तेलंगाना, आर रामप्रसाद नरसिम्हन केरला, राजेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश, अश्विनी शर्मा आदि ने बधाई दी है l

Related posts

Walmart Will Rely on Permanent Workers, Not Seasonal Employees

w3hosters@gmail.com

NSIT-IFSCS में एआई कौशल और करियर अवसरों पर राष्ट्रीय सेमिनार

w3hosters@gmail.com

एनवायरनमेंटल टॉक्सिकोलॉजी एवं प्रदूषण मॉनिटरिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment