राजस्थान ब्राह्मण महासभाहिंदी

भगवान परशुराम परिसर राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जयपुर में सुंदरकांड का आयोजन

जयपुर, 23 जुलाई।
भगवान परशुराम परिसर राजस्थान ब्राह्मण महासभा मुख्यालय जयपुर में बुधवार को भव्य संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें परिसर में निवासरत छात्रावास के विद्यार्थियों सहित महासभा पदाधिकारीयो व प्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया तथा आयोजन के बाद संभागीयो विद्यार्थियों को प्रसादी वितरण किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री पंडित मधुसूदन शर्मा ने बताया कि महासभा के तत्वावधान में नियमित रूप से चलने वाले विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से समूचे परिसर का वातावरण धर्ममय हुआ तथा क्षेत्र के समाज प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। ध्यान रहे राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम परिसर में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास एवं समाज जनों के लिए अतिथि गृह, बड़ा एसी हॉल, वाटिका तथा अन्य विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। महासभा की प्रबंधन समिति द्वारा समाज जनों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही समय-समय पर संगठन के विभिन्न कार्यक्रम, राष्ट्रीय गतिविधियों, सामाजिक गतिविधियों, विकास परक कार्यक्रम, धार्मिक गतिविधियों एवं विभिन्न धार्मिक त्योहारों का उल्लास पूर्वक आयोजन किया जाता है जिसमें संगठन प्रतिनिधि व पदाधिकारी उत्साह से भाग लेते हैं।

Related posts

भारतीय शास्त्रीय संगीत की विदेशों में धूम, वागड़ के इक़बाल रत्न शाहीन सिखा रहे भारतीय राग, ताल और वाद्य संगीत

w3hosters@gmail.com

ब्राह्मण फेडरेशन की आगरा बैठक के संयोजक होंगे उमाधर पाठक, नई कार्यकारिणी को बधाईया

w3hosters@gmail.com

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में साल मेडिकल कॉलेज मे स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग कार्यक्रम

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment