हिंदी

भगवान परशुराम परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

जयपुर, 15 अगस्त।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम परिसर में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री एवं अग्रणी समाजसेवी पंडित मधुसूदन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि पंडित शर्मा ने परिसर उपस्थित समाज जनों तथा छात्रावास विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका के निर्वहन का आव्हान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्रजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात प्रदेश प्रमुख महामंत्री पंडित शर्मा ने छात्रावास प्रबंधन एवं महासभा के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर छात्रावास के सभी छात्रों के साथ बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। प्रदेश प्रमुख महामंत्री ने छात्रों से संवाद के बाद उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए तथा समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर सभी बालकों को मिठाई एवं फलों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया तथा युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रकृति से जुड़े – प्रोफेसर डॉ. सैलेश अय्यर

w3hosters@gmail.com

सीडीईओ ने कार्य ग्रहण किया, रेसा पी ने स्वागत किया

w3hosters@gmail.com

तलवाड़ा ब्लॉक के सर्वेयरों की बैठक संपन्न

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment