हिंदी

स्वतंत्रता दिवस पर कुलदीप शर्मा जिला स्तर पर सम्मानित

जयपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, चूरू की ओर से तहसील भानीपुरा निवासी ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री, कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी पं. कुलदीप शर्मा ‘महर्षि’ को उनके सराहनीय सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति- पत्र में उल्लेख किया गया है कि पं. कुलदीप शर्मा ने ग्रामीण विकास, चिकित्सा, समाज सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण एवं पत्रकारिता, लेखन, कृषि, जैविक खेती तथा हर्बल खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं। इन सेवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन चूरू ने उन्हें सम्मानित किया। यह प्रशस्ति-पत्र 15 अगस्त 2026 को चूरू में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने पं. कुलदीप शर्मा को बधाई देते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

Related posts

टीएसपी क्षेत्र कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, मांगो को लेकर ज्ञापन दिया

w3hosters@gmail.com

एनएसआईटी-आईएफएससीएस में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

w3hosters@gmail.com

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुँचाने का प्रयास

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment