NFSU-NSIT-IFSCSहिंदी

एनएसआईटी-आईएफएससीएस में इंटरनेशनल लेवल हैकाथॉन 360° 4.0 संपन्न ======================

हैकाथॉन के भव्य ग्रैंड फिनाले में नवाचार रहा आकर्षण का केंद्र

अहमदाबाद से लय द्विवेदी, 16 जुलाई।
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर से संबद्ध नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज एंड साइबर सिक्योरिटी (एनएसआईटी- आईएफएससीएस), जेतलपुर, अहमदाबाद ने ईसीलर्निक्स एडटेक प्रा. लि. (भारत एवं अमेरिका) के सहयोग से गुरुवार को इंटरनेशनल लेवल हैकाथॉन 360° 4.0 के ग्रैंड फिनाले एवं विजेताओं की घोषणा समारोह का आयोजन किया।
इस हैकाथॉन में देशभर के प्रतिभाशाली नवाचारकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा डिजिटल नवाचार से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक शास्त्री स्वामी आत्मप्रकाशदासजी एवं शास्त्री स्वामी पुरुषोत्तमप्रकाश दासजी के मार्गदर्शन में तथा धर्मेश वांद्रा संस्थान के उपाध्यक्ष, प्रो. (डॉ.) शैलेश सूर्यनारायण अय्यर प्राचार्य एवं संजय शर्मा कैंपस निदेशक के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश सूर्यनारायण अय्यर प्रतियोगिता को देशभर के विद्यार्थियों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इसके प्रथम चरण में 247 टीमों ने भाग लिया जिसमें 21 राज्यों के 236 महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व रहा। प्रारंभिक चरण का मूल्यांकन 22 विशेषज्ञ जूरी सदस्यों द्वारा किया गया। चयनित 103 टीमों ने दूसरे चरण में प्रवेश किया, जहाँ पांच प्रतिष्ठित निर्णायकों ने अंतिम विजेताओं का चयन किया।
प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें प्रमुख रूप सेओपन चैलेंज सॉल्यूशंस, एडटेक सॉल्यूशंस, आईटी सॉल्यूशंस, साइबर सिक्योरिटी एवं फोरेंसिक साइंस शामिल थे। हेल्थकेयर एवं संबद्ध विज्ञान में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के संस्थानों की उत्कृष्ट टीमों को उनकी तकनीकी रचनात्मकता तथा व्यावहारिक समस्या-समाधान क्षमता के लिए “बेस्ट इनोवेटर्स” के रूप में सम्मानित किया गया। ग्रैंड फिनाले के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा ओवरऑल चैंपियन टीम को तीस हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में एनएसआईटी- आईएफएससीएस के कैंपस निदेशक संजय शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन समिति, जूरी सदस्यों, ईसीलर्निक्स टीम, सहभागी संस्थानों, मेंटर्स एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की और इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इंटरनेशनल लेवल हैकाथॉन 360° 4.0 का सफल आयोजन नवाचार, उद्यमिता, बहुविषयक सहयोग तथा उद्योग–शिक्षा संस्थान साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रति एनएसआईटी- आईएफएससीएस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह आयोजन युवा नवाचारकर्ताओं को समाज के विकास के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करने हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। यह जानकारी प्राध्यापक विशाली शर्मा ने दी। संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में समस्त प्राध्यापको एवं स्टाफ प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा।

Related posts

Walmart Will Rely on Permanent Workers, Not Seasonal Employees

w3hosters@gmail.com

दुर्गापुरा जयपुर में महायज्ञ एवं गौ सेवा कार्यक्रम

w3hosters@gmail.com

Online International Hackathon 360° 4.0 Round-1 to be Organized by NSIT-IFSCS, Jetalpur on Saturday

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment