All india brahmin federationहिंदी

महिला सशक्तिकरण के लिए ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का ‘मिशन 2030’ अभियान शुरू

ब्राह्मण महिलाओं को उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा विशेष जोर

चंडीगढ़। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने देशभर की ब्राह्मण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘महिला सशक्तिकरण मिशन-2030’ की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाज़ार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।
फेडरेशन का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़े बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में प्रतिभा और क्षमता होने के बावजूद सामाजिक एवं संरचनात्मक बाधाओं के कारण उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। मिशन-2030 के माध्यम से इन चुनौतियों को दूर कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठित प्रयास किए जाएंगे।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, महासचिव यशपाल तिवारी, मुख्य सलाहकार पंडित पदमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष के. केशव राव, वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा, शेखर शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मालिनी एन., युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के. नवीन कुमार तथा सचिव (प्रशासन) उमाधर पाठक ने कहा कि यह अभियान केवल परोपकार का प्रयास नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ब्राह्मण समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
फेडरेशन महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महिला उद्यमिता योजनाओं, जैसे अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्त्री शक्ति योजना, महिला उद्यम निधि योजना तथा ओरिएंट महिला विकास योजना आदि का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण, सौंदर्य प्रसाधन, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
फेडरेशन महासचिव यशपाल तिवारी के अनुसार, मिशन के अंतर्गत महिलाओं को व्यवसाय संबंधी प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, आत्मविश्वास निर्माण, संस्थागत सहयोग, ऋण सुविधाओं तक पहुंच तथा विपणन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकें।
फेडरेशन ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगी संस्थाओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन देने की अपील की है। संगठन का कहना है कि सभी के सहयोग से एक सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार कर इस मिशन को पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

Related posts

Stocks Retreat From Records as Dow Snaps Nine-day Winning Streak

w3hosters@gmail.com

भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रकृति से जुड़े – प्रोफेसर डॉ. सैलेश अय्यर

w3hosters@gmail.com

इंटरनेशनल लेवल हैकाथॉन 360° 4.0 संपन्न

Leave a Comment