हिंदी

राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस 2026 पर साल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम,एमडी डॉ. नेहा शाह ने साहित्यिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा

सेवा और समर्पण के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाएं – डॉ नितिन शाह

अहमदाबाद से लय द्विवेदी, 1 जुलाई।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस 2026 के अवसर पर बुधवार को साल मेडिकल कॉलेज एवं साल हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने अपनी चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के आरंभ में सीईओ डॉ. नितिन शाह ने डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कई बार विषम परिस्थितियों में भी डॉक्टर को सेवाएं देनी पड़ती है। मरीज के उपचार को लेकर समर्पित भाव से सेवाएं देने साथ ही अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी प्रभावी ढंग से पूरा करें।

अपने विशिष्ट उद्बोधन में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नेहा शाह ने डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना तथा कार्यक्रम में उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं के बावजूद डॉक्टर का मानवीय दृष्टिकोण एवं मरीज के प्रति उसकी सद्भावना से उपचार प्रक्रिया प्रभावी बनती है अतः डॉक्टर अपने मरीज के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से उपचार कर उसे रोगमुक्त करने का कार्य करें।

डीन डॉ. जयेंद्र सिंह जडेजा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को डॉक्टर्स डे के प्रभावी और प्रेरक आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टर के दायित्वों को समर्पित भाव से करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 100 से अधिक डॉक्टरों ने पूरे उत्साह के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट, गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी, काव्य पाठ तथा नाट्य प्रस्तुति जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों में भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फनी टाइटल वितरण समारोह रहा, जिसमें डॉक्टरों को मनोरंजक एवं रोचक उपाधियाँ प्रदान की गईं। साथ ही डॉक्टरों द्वारा प्रस्तुत मधुर संगीतमय गायन ने पूरे वातावरण को उल्लास और उत्सव के रंगों से भर दिया।
यह आयोजन इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण बना कि डॉक्टर केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। कार्यक्रम ने सभी चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह और एकजुटता को और अधिक मजबूत किया।

इस अवसर पर भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के प्रेरणास्रोत डॉ. बिधान चंद्र रॉय की गौरवशाली विरासत को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
ध्यान रहे साल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एवं साल अस्पताल अहमदाबाद देश के प्रख्यात व अग्रणी चिकित्सा केंद्रों व चिकित्सा शिक्षण संस्थान में शामिल है। यहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं के साथ मरीजों के उपचार का कार्य तो होता है साथ में देश के भावी डॉक्टरो को जिम्मेदारी से तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Related posts

WTO Says Global Trade Rebounds Strongly, Sees 3.6% Growth

w3hosters@gmail.com

सीसीआई के रजत जयंती समारोह में उपभोक्ता जागरूकता पर जोर

w3hosters@gmail.com

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पौधारोपण अभियान के तहत उदयपुर में पौधे लगाए

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment