हिंदी

टीएसपी क्षेत्र कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, मांगो को लेकर ज्ञापन दिया

बांसवाड़ा, 8 जून l
राजस्थान अधिकारी कर्मचारी महासंघ टी. एस .पी. क्षेत्र की प्रदेश कार्यकारिणी एवं कल्याण संस्थान के सदस्यों की बैठक नाथु लाल पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में टी.एस. पी . क्षेत्र कर्मचारी अधिकारी कल्याण संस्थान भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुकेश पाठक मुख्य महामंत्री, विजय कृष्ण प्रदेश महामंत्री, प्रवीणा कलाल प्रदेश उपाध्यक्ष, राधा सरगरा प्रदेश कोषध्यक्ष, महेश बामनिया जिला संयोजक, नरेश पाठक अध्यक्ष टी. एस. पी .पेंशनर्स संघ, तपेश चंचावत अध्यक्ष जी पी एफ विभागीय समिति प्रभु लाल निनामा, धर्मेन्द्र वैष्णव प्रचार प्रसार मंत्री, गिरिराज कांत शर्मा , सालार मोहमद एवम् रविन्द्र भोई आदि उपस्थित थे।
बैठक में टीएसपी क्षेत्र के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय किया गया l बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आंदोलन के पहले चरण टीएसपी क्षेत्र के सभी जिलों में 16 सूत्री ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। ज्ञापन में 15% का टीएसपी क्षेत्र भता दिलाने हेतु कार्मिको की टी.एस. पी. वरिष्ठता सूची अलग बनाकर पदोन्नति करने, महिला बाल विकास लैब टेक्नीशियन विभाग पंचायती राज विभाग कोऑपरेटिव सोसाइटी शिक्षा विभाग लेखा संवर्ग आयुर्वेद पशुपालन ए.एन. एम .चिकित्सा मंत्रालयिक कर्मचारी आदि में 2 वर्ष की शिथिलता देते हुए पदोन्नति की जावे। टी. एस. पी क्षेत्र एवम् नॉन टी.एस. पी. में विकल्प पत्र के आधार पर कार्मिक के स्थानांतरण किया जाए। आयुर्वेद नर्सिंग कर्मचारी को मेडिकल नर्सिंग कर्मचारी के समान समस्त सुविधा दी जावे। राजस्व विभाग में पदस्थापित संस्थापक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी के जॉब कार्ड जारी नहीं होने से पदोन्नति अधिकारी को लिपिक कार्य करना पड़ रहा है इस समस्या का समाधान करने, प्राचार्य एवम् उपप्राचार्य पदोन्नति कर पदस्थापन शीघ्र किया करने, समसा के तहत जारी विज्ञप्ति के अनुसार साक्षात्कार शीघ्र आयोजित की जावे, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लंबे समय से स्थानांतर नहीं हुए हैं उनके स्थानांतर करने, पेंशनर्स एवं कार्मिकों को आरजीएस के तहत लंबे समय से दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही है इस समस्या का समाधान करने जबकि कार्मिकों के वेतन में से आरजीएस की तहत कटौती की जा रही है आदि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण किया गया है l संगठन में मांग की है कि सभी मेडिकल स्टोर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाए, सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिकों को पेंशन का परिलाभ लीव एवम् पी एल लीव ग्रेच्युटी काॅम्यूटेशन लीव का भुगतान समय पर दिलाया जाए, जीपीएफ एवं एस आई एफ लोन, समर्पित अवकाश का भुगतान समय पर करवाया जाए, टीएसपी क्षेत्र में प्लेसमेंट एजेंसी तहत लगे कार्मिकों को स्थाई किया जावे एवं वेतन 18000 के किया जाए, प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर कृषि पर्यवेक्षक पद सर्जित किया जावे, सहायक कृषि अधिकारी व कृषि अधिकारी एक अनुपात चार रहे, उदयपुर संभाग में मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों का कार्य क्षेत्र टीएसपी क्षेत्र है किंतु अधीनस्थ लेखा संवर्ग के सारे पद नॉन टीएसपी में दिए गए हैं अतः उक्त पदों को अनुपातिक समायोजन कर अधीनस्थ लेखा संवर्ग टी. एस. पी .राहत प्रदान कराए साथ ही सभी सीबीओ कार्यालय में एएओ 2 के स्थान पर एएओ 1 पद स्वीकृत होना चाहिए ताकि ब्लॉक लेवल पर ही फिक्सेशन और अन्य कार्य की सुविधा शिक्षकों को मिल सके । नवगठित जिलों के मंत्रालयिक संवर्ग के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची प्रथक विकल्प पत्र प्राप्त कर जारी की जावे एवं पदोन्नति की कार्यवाही भी नवीन जिलों से की जावे। पंचायती राज विभाग अंतर्गत प्रशासनिक संस्थापन अधिकारी के पद राज्य सेवा के पद किये जावे तथा उक्त पदों पर संबंधित जारी होने वाली वरिष्ठता सूची टी एस पी क्षेत्र एवं नोंन टी एस पी क्षेत्र की अलग-अलग जारी नहीं की जाकर राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग की तरह ही एक ही पंचायती राज विभाग में भी राज्य की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति की जावे।

Related posts

South Africa Bettr Get Ready For New Mobile Banking Service

w3hosters@gmail.com

बजरंग बली के बारह नाम… प्रातः दीर्घायु, दोपहर में धन, तो रात्रि में शत्रु से सुरक्षा प्रदान करते हैं!

w3hosters@gmail.com

Stocks Retreat From Records as Dow Snaps Nine-day Winning Streak

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment