हिंदी

चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में भगवान परशुराम भवन चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित

चंडीगढ़, 23 जुलाई।
श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के तत्वावधान में भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 चंडीगढ़ में 23 जुलाई गुरुवार को पंडित चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि रक्तदान शिविर पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चण्डीगढ़ द्वारा संचालित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ के जाने माने सर्वप्रिय नेता संजय टंडन और पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष शेखर शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर के दौरान कुल 53 रक्तदानवीरों ने रक्त दान किया। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन कुमार शर्मा ने बताया कि सभा द्वारा वर्ष में दो रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। दूसरा शिविर नवंबर माह में भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की स्मृति में लगाया जाता है। कुल मिलाकर यह 23वाँ रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर डाइट कंसल्टेंट डॉ कमलजीत कौर नेचुरोपैथ ने भी लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला के महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक एवं यौगिक सूत्र बताए। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के महत्व को जागृत रखने के उद्देश्य से जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदानवीरों को पौधे भी बांटे गए। श्री ब्राह्मण सभा की ओर से सभी रक्तदानवीरों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गए। संजय टंडन ने कहा रक्तदान महादान है और यही एक ऐसा दान है जो न देने वाले को पता है न लेने वाले को पता है कि कौन देने वाला है और कौन लेने वाला। रक्त दान और नेत्र दान दोनों ही महान माने गए हैं। पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष शेखर शुक्ला ने कहा कि हर क्षेत्र में युवाओं को नियमित रूप से रक्त दान करते रहना चाहिए। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा वरिष्ठ सलाहकार रवि कांत शर्मा ने सभी रक्तदानवीरों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है अतः यदि सक्षम है तो रक्तदान अवश्य ही करना चाहिए। उन्होंने संगठन की समाज हित में संचालित गतिविधियों को कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

Related posts

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षिक व्यवस्थाएं बेहतर बनाने ज्ञापन भेजा 

w3hosters@gmail.com

स्वतंत्रता दिवस पर कुलदीप शर्मा जिला स्तर पर सम्मानित

w3hosters@gmail.com

Car Insurance Costs Accelerate 14.6% in a Year Rising 5 Times

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment