
नवम सामूहिक यज्ञोपवीत: प्रथम आमंत्रण आमलिया दादा भगवान गणेशजी को
तलवाड़ा. अक्षय तृतीया के पावन पर्व और भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी आमलिया दादा के दरबार में श्री सहस्त्र औदीच्च ब्राह्मण समाज तिलकपुर तलवाड़ा के तत्वाधान में प्रस्तावित नवम सामूहिक यज्ञोपवीत का प्रथम आमंत्रण भगवान गणेशजी को समाजजनों ने दिया.

उल्लेखनीय है कि सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज तलवाड़ा में 2 व 3 मई 2026 को आयोजित होने वालें नवम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की तैयारी हेतु समाज की आमसभा समाज अध्यक्ष सूर्यकान्त पंड्या की अध्यक्षता, बृजमोहन त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं हरीश चन्द्र कौशिक, शिक्षा प्रचार समिति अध्यक्ष गिरीश उपाध्याय, महिला अध्यक्ष वर्षा उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में प्रहलाद त्रिवेदी द्वारा मंगलाचरण कर आयोजित की गई थी और उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया था.
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की व्यवस्था कमेटियों का भी गठन किया गया और दायित्व सौंपे गए. कार्यक्रम में जगदीश जी. व्यास, विनय कुमार व्यास, दिनेश व्यास, कृष्णकांत पंड्या को पूरे कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन में समस्त यज्ञोपवीत कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है.
कार्यक्रम में समाज के महासचिव प्रवीण शुक्ला द्वारा संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा वर्षा उपाध्याय द्वारा सभी समाजजनों के समक्ष ऋषि पंचमी, गंगाजल कलश यात्रा, ढूंढोत्सव जैसे कार्यक्रमों को सामूहिक रूप से समाज स्तर पर करने पर चर्चा की गई.
कार्यक्रम में संगठन मंत्री सतीश त्रिवेदी, महेन्द्र व्यास, सह-कोषाध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी, उपाध्यक्ष नीतीश कौशिक, व्यवस्थापक कमल जे. पंड्या, सहसचिव अरविंद त्रिवेदी, खेल मंत्री दिलीप त्रिवेदी, तलवाड़ा चौखरा अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी, महिला कार्यकारिणी से वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष भावना द्विवेदी, उपाध्यक्ष ज्योति त्रिवेदी, सचिव रेखा त्रिवेदी, सहसचिव ज्योति त्रिवेदी, सुनील व्यास, हरिवंश त्रिवेदी, मुकेश द्विवेदी, विष्णु रावल, विनोद त्रिवेदी, नीरज त्रिवेदी, भरत त्रिवेदी, महेन्द्र रावल, नरेश व्यास, प्रमोद कौशिक, बृजभूषण शुक्ला, जयेश उपाध्याय, सूर्यकांत त्रिवेदी, गजेन्द्र त्रिवेदी, हेमन्त शुक्ला, अनिल पंड्या, कपिल एस. त्रिवेदी, कपिल डी. त्रिवेदी, कमलेश जानी ध्रुव पंड्या आदि उपस्थित थे.
आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार व्यास ने किया!
