
मिरर एजुकेशन एक्सपो 2026 में पहुंचे विद्यार्थी, प्रभावी करियर विकल्पों की सूचना उपलब्ध
- अहमदाबाद (WhatsApp- 83027556880)
अहमदाबाद में आयोजित दो दिवसीय ‘ मिरर एजुकेशन एक्सपो 2026’ में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस आयोजन में 500 से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई, जिससे विद्यार्थियों को अपने करियर और प्रवेश संबंधी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। एक्सपो में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग कोर्स, उनकी पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रबंधन, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक साइंस, लॉ, एविएशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित पारंपरिक और आधुनिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। छात्रों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही कोर्स चुनने में सहायता मिली। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो छात्रों और संस्थानों के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है, जहां उन्हें सीधे संवाद का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षा और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया और छात्रों की शंकाओं का समाधान किया।

मिरर एजुकेशन एक्सपो 2026 में देश की प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ही नर नारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी जेतलपुर की ओर से भी मार्गदर्शन स्टॉल लगाया गया था जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ सैलेश अय्यर के दिशा निर्देशन में संस्थान के विद्वान प्राध्यापकों ने संभागी विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाई l इस दौरान नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर के कुलपति डॉ जे एम व्यास, गुजरात सरकार के मुख्य सचिव एम के दास, नर नारायण शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी संस्थान के उपाध्यक्ष धर्मेश वंडरा सहित विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने एनएसआईटी सहित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया l एनएसआईटी से प्राचार्य डॉ सैलेश अय्यर के नेतृत्व में डॉ गीता गुप्ता, विनीत मेवाड़ा, डॉ. आकाश ठक्कर, एरोमल वेणुगोपाल, डॉ सौरभ कपूर आदि मौजूद रहे l
स्टॉल प्रवेश परामर्श और शैक्षणिक जागरूकता का एक सक्रिय केंद्र बना रहा। वरिष्ठ नेतृत्व, विशेष रूप से प्राचार्य डॉ. सैलेश अय्यर और फॉरेंसिक साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता गुप्ता की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इससे आने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन और संस्था की दृष्टि के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त हुई।
फैकल्टी टीम आरोमल वेणुगोपाल, डॉ. सौरभ कपूर और डॉ. आकाश ठक्कर ने समर्पित रूप से अग्रिम मोर्चे पर कार्य करते हुए व्यक्तिगत (वन-ऑन-वन) एडमिशन काउंसलिंग सत्र आयोजित किए। जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, फॉरेंसिक साइंस के व्यावहारिक और वास्तविक जीवन में उपयोग को समझाया तथा विद्यार्थियों के लिए भविष्य के करियर विकल्पों पर चर्चा की। टीम ने इच्छुक विद्यार्थियों के प्रश्नों का सफलतापूर्वक समाधान किया, जिससे उन्हें अपने शैक्षणिक विकल्पों को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ चुनने में सहायता मिली।
कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि इस एक्सपो में आकर उसे विभिन्न विश्वविद्यालयों और कोर्सों के बारे में एक साथ जानकारी मिली, जिससे उसके करियर चयन में स्पष्टता आई। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर, ‘मिरर एजुकेशन एक्सपो 2026’ ने छात्रों को करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं इसमें कोई संदेह नहीं है l
