
भगवान परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हुई गुलाबी नगरी, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- जयपुर
राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जयपुर महानगर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजधानी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के इस संगम में पूरी गुलाबी नगरी भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठी।

शोभायात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जलेब चौक से मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, ब्रह्मपीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य श्री अनंत विभूषित स्वामी श्री रामरतन देवाचार्य जी महाराज, श्री शुक सम्प्रदाचार्य सतगुरु श्री 1008 अलबेली माधुरी शरण जी महाराज तथा हवामहल विधायक महंत बालमुकुंदाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक एस.डी. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जैमनी, जयपुर महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा, डॉ. महेश जोशी, पं. सुरेश शास्त्री, पं. विनोद शास्त्री, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, कविता मिश्रा एवं पूर्व विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने भगवान की पूजा-अर्चना की।
बड़ी चौपड़ पर हुआ भव्य स्वागत
जयपुर महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बड़ी चौपड़ पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, मोती डूंगरी महंत कैलाश शर्मा, देवीशंकर शर्मा, अनुराग शर्मा, पं. पुरुषोत्तम गौड़, श्रीमती सुमन शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने महाआरती की। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, बृजकिशोर शर्मा, सुनील शर्मा (GCA), राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा बिरधीचंद शर्मा, पवन शर्मा (नटराज) और श्रीमती अरुणा गौड़ सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
महिला और युवा शक्ति का प्रदर्शन
महानगर महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज के अनुसार, शोभायात्रा में 1100 महिलाएँ महिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति शर्मा के नेतृत्व में मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। संपूर्ण युवा शक्ति का संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पं. करण शर्मा द्वारा किया गया। यात्रा में 31 झाँकियां, हाथी, घोड़े, ऊंट और जयपुर के प्रमुख बैंड (जय हिन्द, शंकर, आनंद, विष्णु, जिया बैंड) आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा सह-संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य राधेश्याम उपाध्याय, आर.डी. शर्मा, रामगोपाल शर्मा (नगर), बाबूलाल शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, पी.सी. शर्मा, अशोक शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सत्यनारायण कांकर, ममता शर्मा, पुष्पलता शर्मा, तुलसा शर्मा, अनीता शर्मा, आशा शर्मा, स्नेहलता शर्मा, मधुल्ता भारद्वाज, अमिता शर्मा, सीमा शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, बालासहाय शर्मा, एड. सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, केदारनाथ शर्मा, रवि गोस्वामी, बंशीधर शर्मा, सोहन लाल शर्मा, के.पी. शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बजरंग शर्मा, हरीश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, सर्वेश बगरेट, जगदीश नारायण शर्मा, चेतन व्यास, प्रो. वल्लभ शर्मा और, अश्विनी तिवारी, रमेश ओझा, श्रीकृष्ण तिवाड़ी आदि शामिल रहे।
जलेब चौक से शुरू होकर यह यात्रा जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया गेट होते हुए छोटी चौपड़ पर महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई।
