
विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – रावल

सीडीईओ ने कार्य ग्रहण किया, रेसा पी ने स्वागत किया
- बांसवाड़ा (WhatsApp- 6367472963
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल ने कहा है कि शिक्षा विभागीय प्रतिनिधि विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि देश की भावी पीढ़ी के विकास का सशक्त आधार तैयार हो सके l रावल मंगलवार को रेसा पी एवं शैक्षिक संगठनो के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए संबोधित कर रहे थे l
इससे पूर्व रेसा पी के जिलाध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा विमल चौबीसा, जिला मंत्री एवं प्रधानाचार्य राउमावि चिड़ियावासा विजय कृष्ण वैष्णव, सहायक निदेशक समग्र शिक्षा भरत पंड्या, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा गौतम लाल कटारा, एपीसी समग्र शिक्षा धर्मेंद्र सिंह चारण, लोकेश तेली आदि संगठन प्रतिनिधियों ने जिले में हाल ही कार्य ग्रहण करने वाले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रावल का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया l संगठन प्रतिनिधियों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रावल से जिले में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यक्रम व गतिविधियों के बारे में चर्चा की तथा हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया ।

इससे पूर्व पदोन्नत होकर आए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल ने सोमवार को कार्यालय में कार्य ग्रहण किया तथा विभाग के समस्त प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों से विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की l उन्होंने जिले में विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी विचार विमर्श किया l इस दौरान सहायक निदेशक भरत पंड्या, एपीसी धर्मेंद्र सिंह चारण, सस्थापना अधिकारी लोकेश शुक्ला आदि कार्मिक मौजूद रहे l रावल ने विभागीय प्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे विभिन्न विभागीय योजनाओ व कार्यक्रमों की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रयास करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके l
