Uncategorized

चिड़ियावासा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बांसवाड़ा. बाल विवाह और साइबर अपराध के संबंध में जन जागरूकता का संचार करने के मद्देनजर जिला विधिक  सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा द्वारा स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिडियावासा में कार्यक्रम आयोजित किया गया । आरंभ में संस्था के प्रधानाचार्य विजयकृष्ण वैष्णव ने प्राधिकरण से मार्गदर्शन हेतु आए विशेषज्ञ प्रतिनिधियों का स्वागत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि एडवोकेट चिन्मय पुरोहित एवं आरिफ खान पठान ने साइबर अपराध,बाल विवाह के बारे में कानून संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संभागियों को बाल विवाह से जुड़ी समस्याओं व कानून की जानकारी देते हुए इस तरह की घटनाओं के बारे में जानकारी मिलने पर संबंधित को जागरूक करने का आग्रह किया, इसी तरह साइबर अपराधों के मामले में भी सचेत रहने का संदेश दिया l कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राध्यापक मनीष पटेल ने किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने संभागियों की शंकाओं का भी समाधान किया l

Related posts

Toys R Us Seeks Bankruptcy To Survive Retail Upheaval

w3hosters@gmail.com

Gorilla Casino: Příběh důvěrného online hraní

w3hosters@gmail.com

Wie man sichere nicht lizenzierte Wettanbieter in Deutschland erkennt: Finanzstärke bewerten

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment