हिंदी

पुरुषोत्तम मास में श्री गायत्री मंडल का धर्म जागरण संदेश

बांसवाड़ा, 15 जून। श्री गायत्री मंडल बांसवाड़ा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए पुरुषोत्तम मास में धर्म, कर्म, ज्ञान, ध्यान और आध्यात्मिकता के स्वर गुंजायमान हुए। इस दौरान मंडल के तत्वाधान में विभिन्न दैनिक अनुष्ठान श्री विष्णु सहस्रनाम, पुरुष सूक्त पाठ, विष्णु सहस्त्र नामावली, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप, पुरुषोत्तम मास कथा जैसे आयोजन किए जा रहे है। पूर्व में मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ये कार्यक्रम पीताम्बरा आश्रम परिसर में आयोजित किये जा रहे है।
व्रत में कथा श्रवण के विशेष महत्व को देखते हुए लोगों को अपनी सुविधा अनुसार कथा का श्रवण करवाने के उद्देश्य से आश्रम ने विशिष्ट प्रयोग किया जिसके अंतर्गत प्रतिदिन की कथा कोषाध्यक्ष अनंत जोशी द्वारा नियमित रूप से पूर्ण कर उसे यू ट्यूब चेनल पर अपलोड कर उसका लिंक साझा कर दिया जाता है ताकि श्रद्धालु घर बैठे अपनी सुविधा से इसका श्रवण कर व्रत का पुण्य लाभ अर्जित कर सके। सर्वत्र सराहे जा रहे मंडल के इस प्रयास में शिक्षाविद एवं धार्मिक विषयों के ज्ञाता पंडित अनंत जोशी का डिजिटल प्रस्तुतीकरण है। जोशी के अनुसार उनकी ओर से धर्म प्रेमियों के लिए यह प्रयास समर्पित है और श्रद्धालुओं द्वारा जो फीडबैक दिया जा रहा है उसके अनुसार इस कार्य से काफी लोगों को धर्म लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास पुण्य का अवसर है और डिजिटल प्रक्रिया प्रारंभ सभी को जोड़ने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोग जो घर से बाहर जाने की स्थिति में नहीं है वह भी घर बैठे इसका लाभ ले सके।
ध्यान रहे श्री गायत्री मंडल बांसवाड़ा उदयपुर संभाग की प्रतिष्ठित संस्था है जिसके तत्वाधान में धार्मिक जन जागरण एवं कर्मकांड, सहित पुरातन सभ्यता एवं संस्कृति के साथ हमारी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है। संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के किशोर एवं युवाओं सहित धर्म प्रेमी समाज जनों को उपयोगी वह मार्गदर्शक जानकारियां दी जाती है। संस्थान परिसर में नियमित रूप से चलने वाली विभिन्न धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में क्षेत्र के लोग नियमित रूप से उत्साह के साथ भाग लेते हैं। श्री गायत्री मंडल उदयपुर संभाग में धार्मिक चेतना केंद्र के रूप में स्थापित संस्थान के रूप में सक्रियता से कार्य कर रहा है।
संस्थान की ओर से अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के दृष्टिगत विकास के दूसरे चरण का शुभारंभ भी कर दिया है जिसके तहत विभिन्न पारम्परिक वृक्षो के पौध रोपण ओर संरक्षण की गतिविधियों के कार्य प्रारंभ किया है। मंडल के सदस्यों द्वारा समूचे क्षेत्र में अपनी क्षमता अनुसार पौधारोपण एवं पौध संरक्षण की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने हेतु संकल्प लिया गया है। संस्थान के कुशल नेतृत्वकर्ता एवं राष्ट्रीय चिंतक के दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सेवाभावी विचारों के चलते मंडल की गतिविधियों का प्रभावी ढंग से विस्तार हो रहा है एवं मंडल के प्रति आम जन में श्रद्धा एवं सहयोग भाव भी बढ़ रहा है l

Related posts

एआई का प्रशिक्षण लेते भविष्य के डॉक्टर

w3hosters@gmail.com

इंटरनेशनल लेवल हैकाथॉन 360° 4.0 संपन्न

Stocks Retreat From Records as Dow Snaps Nine-day Winning Streak

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment