हिंदी

साल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं साल हॉस्पिटल में अत्याधुनिक नवजात आईसीयू और फिजियोथेरेपी प्रारंभ

साइंस सिटी एवं आसपास क्षेत्र में

नागरिकों हेतु बेहतर नई सुविधाएं उपलब्ध

साल समूह के CMD राजेंद्र शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था

अहमदाबाद, 16 जून।
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अग्रणी और “हेल्थकेयर विद ह्यूमन टच” के सिद्धांत को सार्थक करने वाले अहमदाबाद के प्रसिद्ध साल हॉस्पिटल (साइंस सिटी) ने मरीजों की सेवा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल परिसर में मंगलवार अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) तथा फिजियोथेरेपी विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया। ध्यान रहे SAL समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) राजेंद्र शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन में जारी संस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में SAL समूह की प्रबंध निदेशक डॉ. नेहा शाह उपस्थित रहीं और उनके करकमलों द्वारा इन दोनों विभागों का उद्घाटन किया गया। समारोह में साल मेडिकल कॉलेज सीईओ डॉ. नितिन शाह तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अश्विन डांगी, डॉ. परेश सेठ सहित अन्य गणमान्य चिकित्सक एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।

अहमदाबाद परिक्षेत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी

इन नई सुविधाओं की शुरुआत विशेष रूप से साइंस सिटी और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए अत्यंत लाभदायक और वरदान स्वरूप साबित होगी। अब तक गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के उपचार अथवा उन्नत फिजियोथेरेपी सेवाओं के लिए लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों का समय तथा परिवहन व्यय दोनों बचेंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में यह सुविधा जीवनरक्षक सिद्ध हो सकती है।

अत्याधुनिक NICU और आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवाएं

नवनिर्मित NICU में गंभीर देखभाल की आवश्यकता वाले नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम, उन्नत वेंटिलेटर तथा 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी की व्यवस्था की गई है।

फिजियोथैरेपी में भी शानदार व्यवस्था कायम

नए फिजियोथेरेपी विभाग में ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजिकल एवं कार्डियक रिहैबिलिटेशन के लिए आधुनिक मशीनरी और अनुभवी फिजियोथेरेपिस्टों की टीम उपलब्ध कराई गई है, जो मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करेगी।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि साल हॉस्पिटल हमेशा से मरीजों को सुलभ, किफायती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह नया विस्तार उसी दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण और सशक्त कदम है, जो क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

ब्राह्मण फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ली

w3hosters@gmail.com

Stocks Retreat From Records as Dow Snaps Nine-day Winning Streak

w3hosters@gmail.com

Don’t Expect the Insurance Industry To Protect You From Climate Change

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment