हिंदी

दुर्गापुरा जयपुर में महायज्ञ एवं गौ सेवा कार्यक्रम

जयपुर, 15 अगस्त। शनिवार को राजस्थान गौ सेवा संघ गौशाला, दुर्गापुरा में गोपाल शरण महाराज के सानिध्य में महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने उपस्थित होकर महामहिम राज्यपाल का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इसके पश्चात यज्ञ में आहुति अर्पित कर गौ माता की सेवा की गई।
कार्यक्रम में जयपुर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महामहिम राज्यपाल ने मधुसूदन शर्मा जी द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की और समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर योगदान देते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

Australian Food & Beverage Industry Not Prepared For Crises

w3hosters@gmail.com

WAKO इंडिया का ऐतिहासिक पहल-पहली बार राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

w3hosters@gmail.com

दैनिक नवशोभ

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment