हिंदी

कंज्यूमर मेन डॉ अनंत शर्मा की अनोखी पहल

28 प्रदेशों की मिट्टी से निर्मित भारत का नक्शा राष्ट्र को किया समर्पित

जयपुर 15 अगस्त I देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर आज अनूठी पहल का साक्षी बना I कंज्यूमर मैन ऑफ़ इंडिया डॉ अनंत शर्मा द्वारा देश भर के 28 प्रदेशों से संजोकर लाई गई मिट्टी से निर्मित भारत के नक्शे को आज राष्ट्र को समर्पित किया गया I
यह मिट्टी उन्होंने हाल ही संपन्न अपनी 20000 किलोमीटर से अधिक लंबी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के दौरान एकत्र की थी I यात्रा की शुरुआत 24 दिसंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कराई थी I
डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में लगभग 4 माह चली इस यात्रा का आयोजन कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया ‘सीसीआई’ की ओर से किया गया था I मिट्टी से निर्मित नक्शे का लोकार्पण समारोह गंगवाल पर स्थित केंस के कार्यालय में आयोजित हुआ I
इससे पूर्व डॉ अनंत शर्मा ने तिरंगा फहराकर लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी l उन्होंने अपने इस प्रयास को देश की विविधता और संस्कृति की एकता को दर्शाने वाला बताया और विभिन्न राज्यों की मिट्टी को इसका प्रतीक बताया
कार्यक्रम का संयोजन सीसीआई के निदेशक कैलाश कुमावत ने किया I गंगवाल पार्क नागरिक विकास समिति के सचिव हर्ष भाटी ने स्वागत भाषण दिया I अन्य पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष प्रवीण तवर ने कार्यक्रम का संचालन किया और केंस के कार्यक्रम प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

व्यक्तित्व – प्रीति पंड्या

w3hosters@gmail.com

Banking Remains Far Undercapitalised For Comfort

w3hosters@gmail.com

हमारे भीतर भी एक ब्रह्मांड बसता है…

Leave a Comment