
सीसीआई का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन छह मई को नई दिल्ली में, तैयारियां पूर्ण
- अहमदाबाद से लय द्विवेदी
देश में आम उपभोक्ता के हित संरक्षण और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए कार्यरत स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट ताकत कंज्यूमर कॉन्फ़िडेरेशन ऑफ़ इंडिया (सीसीआई) भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन छह मई बुधवार को राजेंद्र भवन, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है l कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्रालय की सचिव श्रीमती निधि खरे द्वारा किया जाएगा l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक संजय गर्ग होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी, सीसीआई के नेशनल चेयरमेन एवं संस्थापक डॉ अनंत शर्मा करेंगे l देश के स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की इस एकजुट ताकत के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से उपभोक्ता आंदोलनकारी नई दिल्ली पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं l
सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन पर लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था व अन्य आयोजन व्यवस्था भी पूर्ण की गई हैं l उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से नई दिल्ली पहुंचने वाले उपभोक्ता आंदोलनकारी के साथ सिल्वर सेलिब्रेशन के बाद नेशनल चेयरमेन डॉ अनंत शर्मा, नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ अरुण कुमार एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि संवाद करेंगे तथा क्षेत्रवार उपभोक्ता आंदोलन की गतिविधियों के बारे में चर्चा करेंगे l राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम सेल्वराज एवं राष्ट्रीय निदेशक कैलाश कुमावत ने बताया कि सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन को लेकर सीसीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ आयोजन पूर्व तैयारी बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई l

कंज्यूमर कॉन्फ़िडेरेशन ऑफ़ इंडिया देश के स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की संयुक्त पहल है डॉ अनंत शर्मा की पहल पर स्थापित हुए इस संगठन की देश के विभिन्न राज्यों में शाखाएं हैं और राज्य स्तरीय शाखों से सैकड़ो उपभोक्ता संगठन जुड़े हुए हैं l संगठन की ओर से उपभोक्ता जागरूकता से लेकर उपभोक्ता समस्या समाधान तक गतिविधियों के संचालन को लेकर मार्गदर्शन एवं सहयोग किया जाता है तथा सीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य नियमित रूप से उपभोक्ता हित संरक्षण के लिए देश के विभिन्न राज्यों में संवाद व संपर्क कार्यक्रमों में भाग लेते हैं l अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी और देश के कंज्यूमर मेन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा देश के सभी राज्यों में उपभोक्ता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए व्यापक दौरे करते हैं तथा राज्यवार समीक्षा बैठको में भी भाग लेते हैं l राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या एवं क्षेत्रवार संगठन प्रतिनिधियों द्वारा इन आयोजनों में भाग लेकर उपभोक्ता आंदोलन के सशक्तिकरण हेतु ठोस प्रयास किए जा रहे हैं l स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की इस व्यवस्था के चलते उपभोक्ता हित संरक्षण की आवाज देश में बुलंद हुई है और लोगों को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश भी आम जनता तक पहुंचा है l

देश के उपभोक्ताओं को अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में सीसीआई की ओर से उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली से प्रारंभ हुई थी और 15 मार्च 2026 विश्व उपभोक्ता दिवस पर नई दिल्ली में संपन्न हुई l इस दौरान डॉ शर्मा ने देश के डेढ़ सौ से अधिक प्रमुख शहरों का दौरा कर उपभोक्ता जागरूकता का संदेश दिया तथा 17000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूर्ण की l
