श्रद्धांजलि

दिग्गज ब्राह्मण नेता एवं पूर्व मंत्री पं.भंवरलाल शर्मा की जयंती पर समारोह आयोजित 

देश में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि संगठन ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत पंडित भंवरलाल शर्मा की जयंती पर उनके स्मृति स्थल सरदारशहर में उनके समर्थकों एवं परिवारजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनका पुण्य स्मरण किया l पंडित शर्मा राजस्थान विधानसभा में सात बार विधायक रहे तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री राजस्थान सरकार के रूप में सेवाएं दी l

इस मौके पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, उप प्रधान एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा, भामाशाह विकास मालू, विनीत मालू, भामाशाह बाबूलाल बोथरा, चिमनलाल बूच्चा, हंसराज पुजारी, जगदीश जैसनसरिया, महावीर माली, जितेंद्र राजवी, शोभाकांत स्वामी, राजेश पारीक, रामलाल सारण, लाल बहादुर सेवदा, शेर मोहम्मद,  मांगीलाल शर्मा, दुर्गाराम पारीक, लूणाराम सैनी, वेद प्रकाश चोटिया, बाबूलाल सैनी, हरिनाथ सिद्ध, कुलदीप शर्मा, किशोर भारद्वाज, रिजवान सैयद, सुखराम रायका, कालूराम महर्षि चूरू, राजेंद्र सिवान आदि मौजूद रहे l पंडित शर्मा की जयंती पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जयपुर स्थित भगवान परशुराम परिसर में भी उनका पुण्य स्मरण किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l

Leave a Comment