Uncategorized

ब्रहामण फैडरेशन के राष्ट्रीय महाधिवेशन मे समाजहित में 14 प्रस्ताव पारित, मोहनप्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

समाजजनों के लिए संगठन स्तर पर होंगे प्रयास – एसडी शर्मा

जयपुर, 5 जुलाई।
आल इंडिया ब्रहामण फैडरेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन रविवार को नारायण धाम गोपाल बाड़ी, जयपुर में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देवस्थान बोर्ड राजस्थान के पूर्व सभापति पंडित एसडी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए शर्मा ने देश भर से आए ब्राह्मण समाजजनों को विश्वास दिलाया कि फेडरेशन समाजजनों के हित और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगा और समाज जनों की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न मांगों को लेकर भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अश्वनी तिवारी ने बताया कि देश के 25 राज्यों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय अधिवेशन के 4 सत्रों में हुई मैराथन बैठकों, खुला सत्र चर्चा, राष्ट्रीय प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण, राज्यवार चर्चा, कोर ग्रुप बैठक, समग्र चिंतन, विचार विमर्श और मंथन के बाद के ब्राह्मण समाज के हित में 14 प्रस्ताव पारित किए, जिसमें देवालयों की स्वतंत्रता, विकास एवं सुरक्षा, समाज जनों को आर्थिक पिछड़ापन के आधार पर राहत देने, देशके विभिन्न राज्यों में जहां ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का अब तक गठन नहीं हुआ है वहां पर शीघ्र गठन करने और राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने, ब्राह्मण समाज जनों की आर्थिक उन्नति, किशोर व युवाओं को शिक्षा व कैरियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई और विस्तृत प्रारूप तैयार कर 14 सूत्री निर्देशक बिंदु पत्र तैयार किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और राज्यवार बैठकों का नियमित आयोजन कर हर प्रदेश में फेडरेशन गतिविधियों को सशक्त करने के लिए वरिष्ठ ब्राह्मण नेता मोहन प्रकाश शर्मा जयपुर को फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
नेशनल सेकेट्री जनरल द्रोणम राजू रविकुमार ने संगठन का प्रगति प्रतिवेदन एवं भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की तथा बताया कि बताया कि समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने राज्य की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में खुले सत्र के दौरान जानकारी दी।
राष्ट्रीय समन्वय सचिव रमेश ओझा ने बताया कि इस दौरान फेडरेशन के कोषाध्यक्ष टी एन शर्मा ने आय व्यय विवरण व रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महीला तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सूर्यकांतम शर्मा, पंकज मिश्रा, राजीवलोचन, सुरेन्द्र शर्मा, मुकेश जोशी,राम मूर्ति शर्मा, गौरव मिश्रा, वाई एन शर्मा, निधी मिश्रा, साधना मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला, भरत भाई रावल, प्रदीप मेनन, जितेन्द्र भरद्वाज, सुरेश द्विवेदी, के सी दवे सहित पंजाब, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल, मेघालय, असम उड़ीसा, तमिलनाडु आदि विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारीयो ने भाग लेकर विचार व्यक्त किए।
आरंभ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस जैमिनी ने देश भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। संगठन के वरिष्ठ नेता एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा जी ने कहां की ब्राह्मण फेडरेशन देश के ब्राह्मण जनों का एक सशक्त संगठन है और इसके माध्यम से ब्राह्मण समाज जनों के हितार्थ हर संभव प्रयास किया जाएगा। अंत में आभार राष्ट्रीय संगठन महासचिव अश्विनी तिवारी ने माना।

Related posts

Amazon Is Skewing The Whole Country’s Retail Sales Data

w3hosters@gmail.com

A experiência do usuário no Lamabet Casino em 2023

w3hosters@gmail.com

Hoe ziet het registratieproces bij Golisimo Casino eruit?

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment