All india brahmin federationहिंदी

एआईबीएफ नेशनल एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक संपन्न

आगरा, 5 जुलाई। एआईबीएफ नेशनल एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक रविवार को आगरा में अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित यशपाल तिवारी ने बताया कि बैठक में 23 राज्यों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा समाज प्रतिनिधियो की मांग के अनुसार विभिन्न गतिविधियों के संचालन के बारे में निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष डॉ ज्योति ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक हैदराबाद के कुरनूल में हुई थी, जहां पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित शेखर शुक्ला की देख रेख में एआईबीएफ के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न कराये गए। चुनाव करवाने के लिए शेखर शुक्ला की नियुक्ति ऑनलाइन सर्वसम्मति हुई थी जिसकी पुष्टि 26अप्रैल 2026 को विजयवाड़ा में हुई बैठक में की गई। इसी कड़ी में शुक्ला द्वारा पारदर्शी तरीके व निष्पक्षता से कराए गए चुनाव में डॉ प्रदीप ज्योति को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, पंडित यशपाल तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव, एडवोकेट कोंडापल्ली केशव राव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती एन मालिनी को महिला विंग का अध्यक्ष तथा के एमएमनवीन कुमार को यूथ विंग अध्यक्ष, उमाधर पाठक को सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन चुना गया और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ ज्योति को अधिकार दे दिये गए।
डॉ ज्योति ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एआईबीएफ बैंक अकाउंट अमृतसर से हैदराबाद ट्रांसफर करवाने और नई गठित कार्यकारिणी के ऑथराइज्ड सिग्नेटरीज के हस्ताक्षर बैंक में रजिस्टर कराना, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूचना डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार सोसाइटीज विशाखापत्तनम को देकर अपलोड करने की प्रक्रिया करना आदि पूर्ण कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने सभा में प्रस्ताव किया किया जिसका देशभर से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केशव राव ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अदालतों में कई न्यायिक मामलों पर बहुत व्यय हो रहा है जिसके लिए धनराशि की आवश्यकता है, अतः उन्होंने एआईबीएफ के फिक्स्ड डिपॉजिट से आवश्यकता अनुसार राशि निकलवाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया।
सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों ने अपनी गतिविधियों, कार्यक्रम व योजनाओ की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
एआईबीएफ के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने सुझाव दिया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव को कार्यालय की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलाने के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध कराई जाए इस बाबत एआईबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया। एआईबीएफ की महिला विंग की अध्यक्ष मालिनी ने विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों का एवं विशेष रूप से उमाधर पाठक का नेशनल एक्जीक्यूटिव काउंसिल मीटिंग के सफलतम आयोजन के लिए धन्यवाद किया। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज के युवा, किशोर, बुजुर्ग, महिला प्रतिनिधियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, इसके अनुसार आगे अग्रिम कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति व राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी को अधिकृत किया गया।

Related posts

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पौधारोपण अभियान के तहत उदयपुर में पौधे लगाए

w3hosters@gmail.com

लालीवाव मठ में श्री पद्मनाभ गोकुलम् सामुदायिक भवन का शिलान्यास, 1008 पौधों के रोपण अभियान का शुभारंभ

w3hosters@gmail.com

ISO की बैठक में भाग लेने डॉ. अनंत शर्मा चीन जाएंगे

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment