हिंदी

WAKO इंडिया का ऐतिहासिक पहल-पहली बार राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन

1 से 5 अगस्त तक अहमदाबाद में होगी प्रतियोगिताए

अहमदाबाद से लय द्विवेदी, 27 जून।
WAKO इंडिया द्वारा आगामी 1 से 5 अगस्त 2026 तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारणपुरा, अहमदाबाद में राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के साथ देश की पहली राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत चार व पांच को आयोजित होने वाली यह पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप समावेशी खेलों और दिव्यांग खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। देशभर से लगभग 100 से 150 पैरा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
वर्ष 1995 में स्थापित WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन देश की अग्रणी किकबॉक्सिंग संस्था है। यह वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशंस (WAKO) से संबद्ध है, जिसे वर्ष 2021 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) द्वारा पूर्ण मान्यता प्राप्त हुई थी। WAKO इंडिया को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 1,500 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी तथा 200 से अधिक रेफरी, जज और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की पहचान एवं विकास, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा समावेशी खेल संस्कृति को मजबूत करना है। खेलो इंडिया अस्मिता लीग और पहली राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के माध्यम से WAKO इंडिया महिला सशक्तिकरण और सभी खिलाड़ियों के लिए समान अवसरों को भी प्रोत्साहित कर रहा है।
इन दोनों राष्ट्रीय चैंपियनशिपों के आयोजन से अहमदाबाद देश के किकबॉक्सिंग केंद्र के रूप में उभरेगा, जबकि प्रथम राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रत्येक खिलाड़ी को समान अवसर और मंच प्रदान करने की दिशा में WAKO इंडिया के ऐतिहासिक प्रयास के रूप में याद की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों ने तैयारीयो को लेकर विचार विमर्श किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Related posts

How Restaurants Are Adapting To The Food Delivery Boom

w3hosters@gmail.com

सर्वे भवंतु सुखिनः की सोच वाले ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के हित संरक्षण पर बात होगी ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में

कंज्यूमर मेन डॉ अनंत शर्मा की अनोखी पहल

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment