अक्षय कुमार के सितारे कहते हैं- कामयाबी का परचम लहराता रहेगा!
- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
सुपर स्टार अक्षय कुमार फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे जहां इस पवित्र मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
नडियादवाला की यह फिल्म कामयाब होने की उम्मीद है, लेकिन अक्षय कुमार की प्रबल भाग्यरेख कहती है कि कोई फिल्म चले, ना चले, अक्षय कुमार चलते रहेंगे।
उनकी प्रचलित कुंडली पर नजर डालें तो वर्ष 1992 में बुध की महादशा के साथ खिलाड़ी कुमार की कामयाबी की कहानी शुरू हुई जो जारी है।
शनि की महादशा में जो संघर्ष रहा, वह दौर बुध की महादशा में हवा हो गया।
बुध की महादशा ने करियर को बढाने, चमकाने के कई अवसर दिए। प्रणय संबंधों के लिये भी यह समय अच्छा रहा, तो इस दौरान वे बॉलीवुड में स्थापित हो गए।
अलबत्ता, इसके बाद केतु की महादशा में थोड़ा डगमगाए, लेकिन शुक्र की महादशा में फिर से कामयाबी की कहानी आगे बढ़ती गई, जो सूर्य की महादशा में भी आगे चलती रहेगी।
आनेवाले वर्षों पर नजर डालें तो 2026 बेहतर कॅरिअर संभावनाएं दिखा रहा है और उन्नति के कई अवसरों की ओर इशारा कर रहा है।
वर्ष 2027 में बेहतर सेहत, लोकप्रियता, मित्रता सहित सुखद पारिवारिक जीवन का आनंद मिलेगा। यही नहीं, उच्च राजकीय पदों से सम्मान, सहयोग मिलेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वर्ष 2027 के अंत से एक कठिन दौर शुरू हो सकता है, लिहाजा सतर्क रहें, खासकर सेहत को लेकर सवालिया निशान है। वर्ष 2028, 2029 और 2030 के दौरान मानसिक तनाव संभव है। कुछ निकट संबंधियों की बीमार परेशानी बढ़ा सकती है। विरोधियों की किसी हरकत के कारण चोट लगने की आशंका है। सतर्क रहकर फैसले करेंगे तो फायदे में रहेंगे!
