हिंदी

ब्राह्मण फेडरेशन नेताओं ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली के दर्शन किए

सामाज हित में सकारात्मक कार्य करें, समाज के हितों पर कुठाराघात ना करें

चंडीगढ़, 8 जून l
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ सहित पंजाब के कुछ जिलों का भ्रमण किया और सबसे पहले नवांशहर जिले के गाँव रकासन में जाकर भगवान परशुराम जन्मस्थली के दर्शन किए माथा टेका। प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति, नवनिर्वाचित महासचिव यशपाल तिवारी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशवराव कोंडापल्ली, निवर्तमान महासचिव पदम प्रकाश शर्मा, चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ नेता शेखर शुक्ला, राष्ट्रीय पदाधिकारी संजीव शर्मा सहित श्री ब्राह्मण समाज चंडीगढ व ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारी साथ रहे।
। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि 4 और 5 जुलाई को आगरा में होने वाली फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संबंधित तैयारियों के क्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केशव राव कोंडपल्ली और मुख्य संरक्षक पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने चंडीगढ़ सहित पंजाब के दौरा किया। पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शेखर शुक्ला, संजीव शर्मा तथा सुरिंदर लखनपाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया और सबसे पहले नवांशहर जिले के गाँव रकासन में जाकर भगवान परशुराम जन्मस्थली के दर्शन किए माथा टेका। ध्यान रहे रोपड़ जिले के सीनियर एडवोकेट और अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ संरक्षक शेखर शुक्ला ने गांव रकासन के निवासियों के सहयोग से भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर बनाया है।
संगठन पदाधिकारी ने अन्य जिलों का भी दौरा किया। यशपाल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारी यात्रा के दौरान समाज जनों से संवाद करते हुए समाज के कल्याण हेतु संगठित होकर नीतिबद्ध शैली में कार्य करने पर विशेष रूप से बल दिया। संगठन पदाधिकारीयो ने कहा कि कुरीतियों के उन्मूलन और आपसी समन्वय तथा समरसता की भावना के लिए बहुत ही संवेदनशील के साथ समाज जनों में जागरूकता लानी होगी।
संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने समाज जनों से संपर्क के दौरान आवाह्न किया कि सामाज हित में सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि सकारात्मक कार्य करने की स्थिति में नहीं है तो शांत रहें, समाज और संगठन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य कर समाज हित प्रभावित न करें और समाज का नुकसान ना करें। उन्होंने कहा कि समाज के हितों पर कुठाराघात करने वालों को समाजजन कभी माफ नहीं करेंगे। संगठन पदाधिकारीयो ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करवा कर संगठन का गठन करना महत्वपूर्ण नहीं है। समाज हित में फील्ड में जाकर समाज जनों के लिए समर्पित सेवाएं देकर कार्य करना महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। पदाधिकारीयो ने कहा कि वर्तमान में समाज के किशोर व युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार मार्गदर्शन की आवश्यकता है, वही समाज के युवाओं को रोजगार मिले तथा समाज के वरिष्ठ लोग़ शांतिपूर्ण तरीके से जीवन यापन करें इस बाबत सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का पात्रता अनुसार लाभ दिलवाने के साथ ही सामाजिक व संगठन स्तर पर जो सहयोग संभव है वह देने की आवश्यकता है जिसके लिए फेडरेशन प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। महासचिव तिवारी ने कहा कि सामाजिक संगठन में नींव की ईट बनकर सामाज हित में समर्पण व समर्पित कार्य सेवा की आवश्यकता है। सामाजिक संगठन व्यक्तिगत प्रचार और नाम कमाने का माध्यम नहीं है बल्कि यह सेवा का माध्यम है इस बात को समझने की आवश्यकता है l उन्होंने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि सामाजिक संगठनों में राजनीतिक छिछोरापन, काम के स्थान पर आरोप प्रत्यारोप करने वाले और ओछे स्तरहीन लोगों की सहभागिता बढ़ रही है यह अच्छा संकेत नहीं है, समाज ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करता है और बहुत जल्दी उनकी सामाजिक संगठनों से विदाई हो जाती है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है कि देश में सामाजिक संगठनों की संख्या बढ़ती जा रही है परंतु वास्तविक तौर पर समाज के प्रति सेवा भावना रखने वालों की कमी हो रही है। अपनी राजनीति चलाने के लिए समाज के स्थापित संगठन को तोड़कर अपनी दुकान चलाने की प्रवृत्ति के कारण यह स्थितियां बनी है जो ठीक नहीं है। समय के साथ ऐसी सोच के साथ काम करने वाले संगठन स्वत खत्म हो जाएंगे। फेडरेशन महासचिव तिवारी ने बताया कि जुलाई में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के क्रम में अन्य प्रांतों में भी जन संपर्क किया जाएगा।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर साल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में पौधरोपण एवं सुरक्षा की शपथ

w3hosters@gmail.com

ब्राह्मण फेडरेशन की कुरनूल बैठक संबंधी तैयारियां पूर्ण, संभागी पहुंचने प्रारंभ हुए

w3hosters@gmail.com

How Restaurants Are Adapting To The Food Delivery Boom

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment