हिंदी

ब्राह्मण फेडरेशन की कुरनूल बैठक संबंधी तैयारियां पूर्ण, संभागी पहुंचने प्रारंभ हुए

ब्राह्मण फेडरेशन की कुरनूल बैठक संबंधी तैयारियां पूर्ण, संभागी पहुंचने प्रारंभ हुए

कुरनूल, आंध्र प्रदेश, 21 मई l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की 23 व 24 मई को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में होने जा रही राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की तैयारियां पूर्ण हो गई है तथा दुरदराज के प्रतिनिधि पहुंचने प्रारंभ हो गए हैं l इधर कार्यक्रम आयोजक आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के संगठन पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने कुरनूल में जुटे हुए हैं l आयोजन व्यवस्था प्रभारी एस रघुरमैया एवं जगनमोहन शर्मा ने बताया कि देश और विदेश से लगभग 250 राष्ट्रीय प्रतिनिधियो के कुरनूल पहुंचने की सूचना अब तक प्राप्त हुई है जिसमें नेपाल एवं बांग्लादेश के प्रतिनिधि भी शामिल है l उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल व्यवस्था तथा आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था आदि को लेकर संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारी को व्यवस्था जिम्मेदारी दी गई है तथा श्रीसेलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन व्यवस्था को लेकर भी संगठन की ओर से व्यवस्था की गई है l बैठक में आने वाले जो प्रतिनिधि मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जाना चाहते हैं उन्हें वहां पर ले जाने के लिए संगठन की ओर से व्यवस्था की गई है और दर्शन का इंतजाम किया गया है l
ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक आयोजन को लेकर प्रभारी एस रघुरमैया व जगन मोहन शर्मा ने बताया कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष कोटा शंकर शर्मा, पंडित भंवर लाल शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री भगवान शर्मा को आयोजन के दौरान स्मरण किया जाएगा तथा उनके सम्मान स्वरूप आयोजन स्थल का नामकरण कोटा शंकर शर्मा के नाम पर, आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार का नामकरण प. भंवर लाल शर्मा के नाम पर रखा गया है एवं श्री भगवान शर्मा की स्मृति में एक सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते हुए संगठन को सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने बताया कि बैठक आयोजन को लेकर समस्त तैयारी आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के प्रतिनिधियों द्वारा प्रभावी ढंग से की गई है और उसकी नियमित जानकारी दी जा रही है l देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के आने की भी सूचना प्राप्त हो गई है तथा समस्त गतिविधियों को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से करने की पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है। संगठन के महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति के दिशा निर्देश अनुसार संभागीयो व संगठन प्रतिनिधियों से संवाद किया गया है तथा दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया है l कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशवराव कोंडपल्ली ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न होगा। निर्वाचन कार्यक्रम चुनाव अधिकारी शेखर शुक्ला के दिशा निर्देशन में संपन्न होगा तथा नवगठित कार्यकारी को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान भावी योजनाओं व आय व्यय विवरण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी l

Related posts

सीसीआई के रजत जयंती समारोह में उपभोक्ता जागरूकता पर जोर

w3hosters@gmail.com

Mortgage Applications Leap Nearly 10% on Lowest Rates

w3hosters@gmail.com

एनवायरनमेंटल टॉक्सिकोलॉजी एवं प्रदूषण मॉनिटरिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment