हिंदी

4-5 जुलाई को जयपुर में होगी ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

जयपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन (AIBF) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद एवं महासभा की बैठक एवं सम्मेलन आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर के तोतूका भवन में आयोजित होगी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. डी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस दो दिवसीय बैठक व सम्मेलन में देशभर के 160 से अधिक विभिन्न राज्यके अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव द्रोणम राजू रवि ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना, सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों तथा ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्रहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त बनाना तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देना है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अश्विनी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 4 जुलाई को प्रतिनिधियों का पंजीकरण, भगवान परशुराम को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन होगा। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, महासभा की बैठक तथा समापन सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं 5 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, समापन सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के बाद प्रतिनिधियों का प्रस्थान होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था अमरपुरा गेस्ट हाउस में की गई है। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए पदम प्रकाश, हनुमान सहाय शर्मा, केदार शर्मा एवं धर्मेंद्र शर्मा को संपर्क अधिकारी बनाया गया है।

Related posts

No More 6% Commissions – These Brokers Will Sell Your House For a Flat Fee

w3hosters@gmail.com

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुँचाने का प्रयास

w3hosters@gmail.com

सीडीईओ ने कार्य ग्रहण किया, रेसा पी ने स्वागत किया

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment