All india brahmin federationहिंदी

ब्राह्मण फेडरेशन ने शुरू किया मिशन 2030

The current image has no alternative text. The file name is: 17.jpeg

देशभर के 1000 प्रतिभाशाली बच्चों को नेतृत्व के लिए तैयार करने का लक्ष्य

चंडीगढ़। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से “मिशन 2030” की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य देशभर से एक हजार प्रतिभाशाली ब्राह्मण बच्चों की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन, मेंटरशिप और सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस, न्यायाधीश, रक्षा अधिकारी, चिकित्सक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, प्रशासक और सफल उद्यमी बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
फेडरेशन का मानना है कि केवल सफल व्यक्तियों का निर्माण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी सफल पीढ़ी तैयार करना आवश्यक है जो समाज और राष्ट्र के विकास का आधार बने। इसी सोच के साथ मिशन 2030 का नारा सफल भावी पीढ़ी की तैयारी रखा गया है।
फेडरेशन के अनुसार यह अभियान केवल छात्रवृत्ति या आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों को अनुभवी मार्गदर्शकों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा और करियर निर्माण में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। संगठन का उद्देश्य पूरे देश में ऐसा नेतृत्व नेटवर्क तैयार करना है, जिससे किसी भी राज्य में रहने वाले बच्चों को यह विश्वास रहे कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए समाज का सक्षम नेतृत्व सदैव उनके साथ है।
फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी का प्रयास है। सभी सदस्य संगठनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस मिशन से जुड़कर इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया है। संगठन का कहना है कि बच्चों की शिक्षा और नेतृत्व क्षमता में किया गया निवेश आने वाले दशकों में समाज और राष्ट्र दोनों को सशक्त बनाएगा।
ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, महासचिव यशपाल तिवारी, मुख्य सलाहकार पदम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष के. केशव राव,वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा, शेखर शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मालिनी एन., युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के. नवीन कुमार तथा सचिव (प्रशासन) उमाधर पाठक ने समाज के सभी वर्ग प्रतिनिधियों को अभियान से जुड़कर प्रतिभाओं को आगे आने प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

Related posts

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षिक व्यवस्थाएं बेहतर बनाने ज्ञापन भेजा 

w3hosters@gmail.com

एनवायरनमेंटल टॉक्सिकोलॉजी एवं प्रदूषण मॉनिटरिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

w3hosters@gmail.com

Car Insurance Costs Accelerate 14.6% in a Year Rising 5 Times

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment