Uncategorized

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी से दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

  • बांसवाड़ा

निजी विद्यालय संचालकों द्वारा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) बांसवाड़ा के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना पर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था पर हमला बताया है। संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश मईड़ा के नेतृत्व में संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक,उपाध्यक्ष बंसिलाल डिंडोर और जनक भट्ट ने जिला कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय में देकर  दोषियों के विरुद्ध कारवाही करने की मांग की । जिला अध्यक्ष दिनेश मईड़ा ने कहा कि अधिकारी का कॉलर पकड़कर धमकाना और दबाव बनाना अत्यंत निंदनीय है तथा यह शैक्षिक इतिहास में एक काला अध्याय है।

संगठन ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी संज्ञान में आया है कि इस प्रकरण में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के कुछ कार्मिकों की संलिप्तता भी हो सकती है। ऐसे में निजी विद्यालयों से साठगांठ कर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संगठन ने हाल के समय में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अंत में संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Related posts

Lizaro Casino: Een Kijk Op De Innovaties In Spellen

w3hosters@gmail.com

Toys R Us Seeks Bankruptcy To Survive Retail Upheaval

w3hosters@gmail.com

Как скачать 1хбет по прямой ссылке без вирусов безопасно?

w3hosters@gmail.com

Leave a Comment