
गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
- बांसवाड़ा
सोमवार को विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र महंत के मार्गदर्शन से उदयपुर की जिला जिला शाखा बांसवाड़ा द्वारा अध्यक्ष ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में सभी वर्गों के संगठन प्रतिनिधियों ने एडीएम राजीव द्विवेदी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेज कर गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई l इस अवसर पर उदयपुर संभाग अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी , उपाध्यक्ष अनंत जोशी , संरक्षक विनोद व्यास , अरविन्द , निखिलेश भट्ट तथा कर्मठ समाज सेविका हिना भट्ट उपस्थित रहे ।
